हरदोई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलक्ट्रेट में डीएम अविनाश कुमार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की अलख जगाना और अपने दायित्व का पालन ईमानदारी से करना ही गांधी जी और शास्त्री जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।
डीएम ने कहा कि गांधी जी ने हमेशा लोगों को देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की सीख दी। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और सत्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। डीएम ने परिसर में ही स्वच्छता वाटिका में स्थापित गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। गांधी भवन में भी ध्वजारोहण किया।
वहां आयोजित सर्व धर्म सभा में शामिल हुए। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, एडीएम संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, समाजसेवी दीन दयाल वर्मा, अविनाश कुमार गुप्ता, जोगिंदर सिंह गांधी, उर्मिला श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
डीएम ने तिकुनिया पार्क स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलक्ट्रेट के नवीन पार्क में पौधरोपण भी किया। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने विकास भवन में और एसपी अनुराग वत्स ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। पुलिस कार्यालय में एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव ने झंडा फहराया। नगरपालिका कार्यालय में अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर ने ध्वजारोहण किया। अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने बापू की जीवन शैली से प्रेरणा लेने की बात कही।
शहीद उद्यान में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर लेखाकार बालेश्वर मिश्रा, अवर अभियंता जल चंद्रकांत मौर्य, राकेश गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, अंशुल गुप्ता, सभासद आदि मौजूद रहे। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्धाश्रम में भी जयंती मनाई गई। अध्यक्षता पुष्पा देवी ने की। इस मौके पर प्रबंधक पारुल गुप्ता, समाजसेवी आदित्य मिश्र मोनू, राम पूजन शुक्ल, पूनम, रंजना, नैतिक, आनंद आदि मौजूद रहे।