फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, कई वाहन आपस में टकराए

विज्ञापन
कोहरे में भिडने के बाद सड़क पर खड़े वाहन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। पीछे से आए कई वाहन इससे टकरा गए और मार्ग पर जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारु करवाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सोमवार सुबह हरियाली बाजार के पास घने कोहरे के कारण गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली का चालक डिवाइडर नहीं देख पाया। ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। पीछे से आए कई वाहन ट्रैक्टर से टकरा गए।
लगातार कई वाहन टकराने से मार्ग पर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद सीओ राकेश वशिष्ठ व कोतवाल शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों व ट्रैक्टर को हटवाया। इस बीच लगभग डेढ़ घंटे तक ठंड में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें