माधौगंज। राजस्थान के अलवर जनपद के गाजी थाना क्षेत्र निवासी हनुमान (38) पुत्र हीरालाल ट्रक चालक था। रविवार शाम वह लखनऊ से ट्रक लेकर माधौगंज मंडी से धान लादने आया था। जहां संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। उसका शव ट्रक के नीचे पड़ा मिला।
हेल्पर राकेश ने घटना की सूचना मृतक केे भाई राजेश व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे राजेश से पूछताछ कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। राजेश ने आरोप से इनकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। (संवाद)