फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिनों से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
फोटो-17- फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेनीगंज। कोथावां नहर तिराहे के पास लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार को फुंक गया। तब से लेकर अब तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। ट्रांसफार्मर न बदले जाने के कारण तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। उपभोक्ताओं ने बताया कि वह कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोथावां कस्बे में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। एक ट्रांसफार्मर से ब्लॉक, स्कूल व अन्य जगहों पर आपूर्ति दी जाती है। नहर तिराहे के पास लगे ट्रांसफार्मर से कस्बे की डेढ़ हजार की आबादी को आपूर्ति दी जाती है।
नहर तिराहे के पास लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार को फुंक गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मल्हेरा उपकेंद्र पर अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। तीन दिन बीतने के बाद, शुक्रवार को भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया जा सका है। गांव के ही शुभम मिश्रा, लकी शुक्ला, अमितेश मिश्रा, हरिनिवास गुप्ता व प्रवीण गुप्ता ने आदि ने बताया कि बिजली न आने से खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। सुबह पानी आदि जुटाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बताया कि उपकेंद्र पर शिकायत की गई, लेकिन ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला जा सका है। जेई हंसराज ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। नया ट्रांसफार्मर प्राप्त होने पर उसे लगाकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें