हरदोई। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों के गैर जनपद स्थानांतरण की सूची जारी हो गई है। जिले से पांच शिक्षकों का तबादला गैरजनपद हुआ है। इसकी तुलना में जिले में दो शिक्षकों की तैनाती भी हुई है।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही थी। इसके लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन के आधार पर विभाग से स्थानांतरण सूची जारी की गई। प्रदेश में 271 राजकीय शिक्षकों का गैरजनपद स्थानांतरण किया गया है। इसमें जनपद के पांच शिक्षक शामिल हैं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनिकापुर के शिक्षक धर्मेंद्र, बहलोलपुर के अर्जुन दिवाकर, जामू के मुकेश कुमार आदि शामिल हैं। वहीं जनपद गाजीपुर और फतेहपुर से दो शिक्षक जनपद आ रहे हैं। सूची आने के बाद कई शिक्षकों को स्थानांतरण न होने पर मायूस होना पड़ा।