फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बाइक की टक्कर से बी-फार्मा छात्र की मौत, मौसी के घर जाते समय हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा, जांच शुरू

Thu, 02 Jul 2026 11:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सांडी क्षेत्र में बाइक टक्कर में बी-फार्मा छात्र निर्भय की मौत हो गई है। छात्र अपनी मौसी के घर जा रहा था। तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के कटरा-उन्नाव मार्ग पर बुधवार की देर रात नयागांव के पास बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक सवार घायल बी फार्मा छात्र की मेडिकल कॉलेज हरदोई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। सांडी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी नीतीश कुमार ने बताया कि उनका चचेरा भाई निर्भय (20) पुत्र रामनिवास बी फार्मा कर चुका था। बुधवार साढ़े आठ बजे वह अपनी मौसी के पुत्र रोहित के साथ बाइक से उनके घर नाऊपुरवा बिलग्राम जा रहे थे।

विज्ञापन

तभी उन्नाव-कटरा मार्ग पर नयागांव के पास पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठे निर्भय गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई भिजवाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। निर्भय की मौत के बाद मां सुशीला देवी और दोनों बहनों प्रियंका व नैना का रो-रोकर बुरा हाल है।  प्रभारी इंचार्ज हरिशंकर मिश्रा ने घटना से अभिज्ञता जताई। कहा कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें