फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए टडिय़ावां व पिहानी के कनिष्ठ लिपिक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लगातार आ रही हीलाहवाली की शिकायतों व विभागीय कार्यों के पिछडने के चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो ब्लाकों के कनिष्ठ लिपिकों को हटाकर अपने कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि पिहानी विकास खंड क्षेत्र में अवनींद्र वर्मा परिषदीय कनिष्ठ लिपिक का कार्य देख रहे हैं। पिछले काफी समय से उनकी कार्यशैली को लेकर शिकायतें आ रहीं थी। उन्हें तत्काल प्रभाव से वहां से हटाकर मुख्यालय बीएसए कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनका चार्ज जैनुल आब्दीन को दिया गया है।
इसी तरह टड़ियावां में परिषदीय कनिष्ठ लिपिक प्रत्यूषा लहरी के खिलाफ भी शिकायतें आ रहीं थीं। विभागीय कार्य भी लगातार पिछड़ रहे थे, जिसके बाद उनको भी वहां से हटाकर बीएसए कार्यालय संबद्ध किया गया है। प्रत्यूषा के खिलाफ बीईओ ने भी आख्या दी है।
विज्ञापन

अनुदेशकों की काउंसिलिंग अब दो मार्च को
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि अनुदेशकों को अन्य स्कूलों में स्थानांतरण को लेकर आवेदन आए थे जिसमें पहले 28 फरवरी को काउंसिलिंग डायट में होनी थी लेकिन अब दो मार्च को सुबह 11 बजे से स्वर्ण जयंती सभागार में काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें