फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक की वीडियो कांफ्रेंसिंग में नहीं आया जिले का नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परियोजन निदेशक विजय किरन आनंद की गुरुवार शाम बा स्कूलों को लेकर हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले का नंबर नहीं आया। इस दौरान उन्होंने प्रेरणा ऐप के क्रियान्वयन पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि शाम चार से छह बजे तक हुई कांफ्रेंसिंग में उनके अलावा डीसी बालिका व वार्डन मौजूद रहीं। इसको लेकर पूर्व में ही निर्देशित कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने उन जिलों से बात की जहां प्रेरणा ऐप का प्रयोग बेहतर ढंग से कस्तूरबा में नहीं हो रहा था। जिले की स्थिति ठीक है।
75 प्रतिशत वार्डन सहित समस्त स्टाफ व छात्राएं प्रेरणा का प्रयोग कर रही हैं। कुछ ब्लाक में कमी है उसे दूर कराया जा रहा है। वीसी के दौरान ऐप के अलावा स्कूल संचालन, गुणवत्ता परक शिक्षा व भोजन पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

कायाकल्प में लापरवाही पर हो कार्रवाई
परिषदीय विद्यालयों में संचालित कायाकल्प में हीलाहवाली पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक शिक्षा विभाग की वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई जिसमें उक्त निर्देश निदेशक विजय किरन आनंद ने दिए। उन्होंने एआरपी चयन, कायाकल्प, मानव संपदा सहित कई बिंदुओं पर समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सख्ती करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें