फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रेनें फुल, बसों में भी नहीं मिल रही जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। त्योहार के बाद नौकरी-पेशा के लिए लौटने वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ट्रेनों में सीटें फुल हैं, वहीं, बसों की कमी से यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है। गुरुवार को लोग बसों का घंटों इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

स्थानीय बस अड्डे से 132 बसों को नियमित संचालन किया जाता है। यहां से रोजाना औसतन 10 हजार यात्री सफर करते हैं, मगर त्योहार पर इनकी संख्या बढ़कर 18 से 20 हजार पहुंच गई है। विभाग की ओर से अतिरिक्त बसों के संचालन की बात कही गई थी, मगर स्थानीय बस अड्डे से कोई भी अतिरिक्त बस का संचालन नहीं किया जा रहा। जो बसें आ रहीं हैं, उनको ही भेजा जा रहा है।
इससे स्थानीय बस अड्डे पर प्रतिदिन यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा। गुरुवार को भी पूरे दिन ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। यात्री बस के लिए परेशान होते रहे। जो भी बस आती, उस पर चढ़ने को लेकर धक्कामुक्की करनी पड़ी। सबसे अधिक समस्या महिलाओं और बच्चों को हुई। उनको बस में चढ़ने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन



ट्रेनों में भी रही मारामारी
स्थानीय स्टेशन से दिल्ली की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। उनमें वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है। आरक्षित कोच में टिकट न मिलने से लोग जरनल टिकट पर यात्रा कर रहे हैं। जनरल टिकट धारक जब जनरल कोच में नहीं चढ़ पाते हैं, तो वह आरक्षित कोच में चढ़ रहे हैं। इससे वहां पर पहले से वेटिंग टिकट धारकों के कारण कदम रखने की भी जगह मिलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें