फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कानपुर रेलवे पुल पर मरम्मत के चलते ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कानपुर सेंट्रल और कानपुर लेफ्ट बैंक के बीच स्थित रेलवे पुल की मरम्मत के चलते 42 दिनों तक आठ घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। इस कारण उन्नाव से कानपुर के बीच रेल मार्ग बंद रहेगा। ऐसे में इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त व डायवर्ट कर दिया गया है। इनमें हरदोई से होकर गुजरने वाली कानपुर जम्मूतवी ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है वहीं बालामऊ से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का ठहराव बदला गया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से लखनऊ-कानपुर रेलखंड स्थित कानपुर पुल पर मरम्मत के लिए मेगा ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया है। दो से 13 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि मरम्मत के चलते दो अप्रैल से 13 मई तक रोजाना आठ घंटे का मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण बालामऊ मार्ग की पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी जबकि जम्मूतवी एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।
बताया गया कि बालामऊ से कानपुर सेंट्रल के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 54335 और 54336 कानपुर सेंट्रल के बजाय केवल उन्नाव स्टेशन तक ही जाएगी और वहीं से वापस बालामऊ के लिए चलेगी। उन्नाव और कानपुर सेंट्रल के बीच इसका परिचालन बंद रहेगा। ट्रेन संख्या 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन अप्रैल में तीन, आठ, दस, 15, 17, 22, 24 व 29 तारीख और मई में एक, छह, आठ व 13 तारीख काे अपने नियमित मार्ग के बजाय कानपुर सेंट्रल से इटावा हाेते हुए दिल्ली व अंबाला कैंट होकर चलेगी। इस दौरान ट्रेन उन्नाव, बालामऊ, हरदोई, स्टेशनों पर नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें