फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जेवर कम और कपड़े खराब लाने पर विवाद, बिना दुल्हन लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात आई बरात बृहस्पतिवार को बिना दुल्हन के ही वापस हो गई। भांवरें पड़ने से पहले वर पक्ष की ओर से आए कपड़ों और जेवर पर आपत्ति करते हुए वधू पक्ष की महिलाएं नाराज हो गईं। रात भर मान मनौव्वल का दौर चला लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने अपनी बेटी की शादी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय की थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही बुधवार शाम बरात गांव पहुंची थी। द्वारचार की रस्म धूमधाम और उत्साह से पूरी हुईं। भांवरें पड़ने से पहले लड़के पक्ष की ओर से लड़की पक्ष को जेवर और कपड़े दिए गए। लड़की पक्ष की महिलाओं ने कपड़े अच्छे न होने और जेवर कम होने की बात कहकर नाराजगी जताई। इसके कुछ देर बाद मामला तूल पकड़ गया।
बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक वर पक्ष के लोग लड़की पक्ष के लोगों को मनाते रहे लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दो ग्राम प्रधानों और कुछ संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात कही, एक-दूसरे का सामान वापस करा दिया गया। दोपहर बाद बरात बिना दुल्हन के ही वापस चली गई। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पुलिस को किसी तरह के विवाद की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें