फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो ट्रेन से कटकर गई थी महिला की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में शुक्रवार को हुई महिला की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक हाथ और पैर कटा व सिर में चोट के निशान मिले हैं। चिकित्सक ने ट्रेन से कटकर मौत होने की पुष्टि की है। वहीं मायके पक्ष के लोग ससुरालीजनों पर हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मढ़िया निवासी विनीता (25) पत्नी सुमित का शव शुक्रवार की सुबह पड़ोसी गांव खदरा के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला था। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता बघौली के टोडेपुरवा निवासी संतराम ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों पर हत्या कर शव फेेंकने का आरोप लगाया था। संतराम की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रेन से कटकर महिला की मौत होने की पुष्टि गई है। जिससे महिला की मौत की गुत्थी सुलझी दिख रही है। जबकि मायके पक्ष के लोग हत्या की बात कह रहे हैं। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पकड़ से दूर हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें