फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धनतेरस मेले के लिए आज और कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। धनतेरस पर लगने वाले मेले के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन आज और कल के लिए रहेगा। शहरवासियों को जाम की समस्या से बचाने और धनतेरस मेले में कोई परेशानी न हो इसलिए व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। बिलग्राम चुंगी से अटल चौक तक सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसी तरह सिनेमा चौराहे से बड़ा चौराहे तक और रामदत्त चौराहे से बड़ा चौराहे तक भी सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। यह रोक 17 और 18 अक्तूबर को सुबह दस से रात दो बजे तक रहेगी।
विज्ञापन



. शाहाबाद से सीतापुर रोड/लखनऊ रोड जाने वाले वाहन चिरौली पुलिया, पोखरी तिराहा, मोहलिया शिवपार से नानकगंज झाला होते हुए आवागमन करेंगे।
. बिलग्राम रोड से लखनऊ रोड, शाहाबाद, पिहानी और सीतापुर की तरफ जाने वाले वाहन बिलग्राम चुंगी, लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, डीएम चौराहा, पिहानी चुंगी होते हुए आवागमन कर सकेंगे।
. बावन और सांडी से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन बिलग्राम चुंगी से लखनऊ की तरफ आ और जा सकेंगे।
. शाहाबाद से सीतापुर जाने वाले वाहन चिरौली पुलिया, महोलिया शिवपार होते हुए सीतापुर जाएंगे।
. अटल चौक से मुन्नेमियां चौराहा जाने वाले वाहन नुमाइश चौराहा, बावन चुंगी, रामदत्त चौराहा, महाराज सिंह पार्क, से मुन्नेमियां चौराहा होते हुए आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

. सिनेमा चौराहे से मुन्नेमियां चौराहा जाने वाले वाहनों को धर्मशाला रोड से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें