फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: व्यापारी कारोबार के साथ मतदान के लिए करेंगे प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कारोबार के साथ व्यापारियों ने 13 मई को परिवार सहित मतदान के साथ ही ग्राहकों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। मतदान की शपथ ली और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली।
विज्ञापन

गांधी भवन में शनिवार को व्यापारी और उद्यमी जुटे। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पहली बार मतदाता बने युवाओं को पहचान पत्र का वितरण किया। चुनाव के कैलेंडर का विमोचन किया। कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। अधिक से अधिक मतदान से लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी बढ़ेगी। नगरीय क्षेत्र के सभी बूथों को आदर्श बूथ बनाया जाएगा। सभी मतदाताओं के घर पर सात मई तक मतदाता पर्ची प्राप्त करा दी जाएंगी।
एसपी केसी गोस्वामी ने कहा कि सभी लोग मतदान कर जनपद को शीर्ष पर लाएं। सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रमों में सभी वर्गों को जोड़ा जा रहा है। सभी व्यापारी बंधु मतदाता जागररूकता के संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने क्यू-आर कोड की जानकारी दी।
विज्ञापन

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नितिश मुखर्जी, पवन जैन आदि व्यापारियों ने विचार व्यक्त किए। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. रामप्रकाश, डीडी एजी डॉ. नंद किशोर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त सतीश कुमार, औषधि निरीक्षक स्वागतिका घोष आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें