शाहाबाद। घर से भाई की ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव लखनऊ दिल्ली रेलवे ट्रैक पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पड़ा मिला। कीमैन के पहुंचते ही पड़ा मोबाइल बजने लगा तो उसके परिजनों को सूचना दी गई।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के बहरामपुर के मजरा फत्तेपुर निवासी सुधीर (32) के भाई की सुनील की ससुराल शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के झरसा केसरी गांव में है। घर से वह झरसा केसरी जाने के लिए निकला था। शर्मा हॉल्ट के पास अपलाइन के ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला। कीमैन लाल बहादुर ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सुधीर सात भाइयों में सबसे छोटा था और गांव में परचून की दुकान चलाता था। परिवार में तीन पुत्री और एक पुत्र है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। परिजनों को अवगत करा दिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।