फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: व्यापारियों ने मंडी से हटाया अतिक्रमण

Sat, 16 Mar 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नवीन गल्ला मंडी में प्रशासन की ओर से दी गई समय सीमा के अंदर ही व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। शनिवार को व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला। व्यापार संगठन ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी परिसर में सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा और वहां पर अन्य चुनावी गतिविधियां संचालित होगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने मंडी परिसर का भ्रमण कर अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था, जिस पर व्यापार संगठन ने शुक्रवार की शाम तक का समय मांगा था।
शनिवार को मंडी परिसर से व्यापारियों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटना शुरू कर दिया और अपने अस्थायी अतिक्रमण को हटा लिया। वहीं नवीन गल्ला मंडी व्यापार संगठन के महामंत्री संजय गुप्ता ने बताया कि वह सभी लोग जिलाधिकारी से मिले थे, जिस पर जिलाधिकारी ने उन लोगों की दुकान के सामने बनी गद्दी को छोड़ कर अतिक्रमण हटाने को कहा, इसमें व्यापारी सहयोग करने को सहमत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव अजय प्रताप सिंह ने बताया कि व्यापारी स्वयं ही अतिक्रमण हटा रहे हैं। प्रशासन की मंशा के अनुसार मंडी परिसर को मूल स्वरूप में लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें