फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोई और मिश्रिख में मतदान 13 मई को

Sat, 16 Mar 2024 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी शनिवार शाम से ही लागू हो गई। हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र का चुनाव चौथे चरण में होगा। चौथे चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होगी। मतदान 13 मई को होगा।
विज्ञापन

हरदोई लोकसभा क्षेत्र में जनपद के पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें हरदोई सदर, शाहाबाद, सवायजपुर, सांडी और गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में भी हरदोई के तीन विधानसभा क्षेत्र संडीला, बालामऊ और बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
शनिवार को हुई लोकसभा चुनाव की घोषणा में हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र का चुनाव चौथे चरण में कराने का निर्णय निर्वाचन आयोग ने लिया है। नामांकन प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होगी और 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 13 मई को और मतगणना चार जून को होगी।

हरदोई लोकसभा क्षेत्र
कुल 19,14,357 मतदाता
कुल 1280 मतदान केंद्र
कुल 2085 पोलिंग बूथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें