हरदोई। व्यापारिक संगठनों ने सामूहिक रूप से कहा है कि स्थितियां नाजुक हैं। लॉक डाउन 31 मार्च तक कर लिया जाए तो बेहतर है। वह लॉक डाउन को राजी हैं।
वह प्रशासन से मांग करते हैं कि स्थितियां सावधानियों से ही बेहतर हो सकती हैं। समय यही है कि बाजार में लोग कम जाएं। इसके लिए व्यापारी यदि जरूरी न हो तो प्रतिष्ठान 31 मार्च तक बंद कर दें। इससे हम सब को इस महामारी से छुटकारा मिल सकता है।
- पवन जैन, उप्र उद्योग व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष ।
जनहित का मुद्दा है। प्रशासन इस ओर जो भी कदम उठाए, उसके लिए वह हमेशा तैयार हैं। व्यापारियों से भी अपील करेंगे कि इस ओर प्रशासन जो भी अपेक्षा रखे, उसको पूरा किया जाए।
- सुरेंद्र सिंह गौर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष
मौजूदा स्थितियों में विकल्प तो यही है कि घरों से न निकलें। दुकानें बंद रखें और सावधानी बरतें। कुछ दुकानें खुली हैं लेकिन प्रशासन यदि चाहेगा तो व्यापार मंडल अन्य व्यापारियों से भी अपील करेगा कि जनहित में दुकानें बंद रखीं जाएं।
- विमलेश दीक्षित, उप्र उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष