फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाचारपत्रों के वितरण पर कोई रोक नहीं : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना वायरस के संक्रमण से जनता को सुरक्षित रखने के लिए बाजारों को बंद रखने का निर्देश भले ही जारी हो गया हो, लेकिन इसका असर समाचारपत्र वितरकों पर नहीं पड़ेगा। समाचारपत्रों के वितरण में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

सोमवार को जिला प्रशासन ने एहतियातन अग्रिम आदेशों तक बाजार बंद रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों को इस बात की उत्सुकता रही कि समाचारपत्र उन तक कैसे पहुंचेगा।
इसको लेकर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि समाचारपत्रों के वितरण पर कोई रोक नहीं है। मीडिया के लोगों को पहले की तरह ही कार्य करने की छूट है, लेकिन फिर भी सभी को एहतियात बरतनी चाहिए। इससे कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों को और मजबूती मिलेगी। एसपी अमित कुमार ने कहा कि समाचार पत्र वितरक अपना कार्य कर घरों पर ही रहें। समाचारपत्र के वितरण पर किसी तरह की कोई रोक नहीं है। इसको लेकर डीजी स्तर से भी स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें