फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिफ्टवार छोटे व्यापारियों को दुकान खोलने की दी जाए अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू में करीब 20 दिनों से दुकानें बंद हैं। ऐसे में छोटे व मध्यवर्गीय दुकानदारों के आगे रोजी रोटी की समस्या आ खड़ी हुई है। ऐसे में इन्हें अब शिफ्टवार दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंपते हुए व्यापार मंडल जिला प्रभारी अब्बाद हुसैन ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि संक्रमण काल की दूसरी लहर से बचने के लिए कोरोना कर्फ्यू का कदम सराहनीय था। करीब 20 दिनों से बाजार बंद है। इससे व्यापारी व उसका परिवार आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा है।
कर्फ्यू के दौरान भी आवश्यक सेवाओं को काफी छूट मिली है। आवश्यक वस्तुओं के दुकानदारों की जीविका तो शुरू हो गई है, लेकिन छोटे व मंझोले दुकानदारों के सामने अभी भी रोजी रोटी की समस्या है।
विज्ञापन

यही नहीं ऑनलाइन कारोबार चालू रहने से भी काफी समस्याएं उपजी हैं। इन स्थितियों से उबरने के लिए कोविड गाइड लाइन का पालन कराते हुए शिफ्टवार दुकानों का संचालन शुरू कराया जाए। इस मौके पर दुर्गेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, हरि प्रताप सिंह, मनीष चौहान, दीपक गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें