फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बढ़ाई गई सैनिटाइजेशन की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शहर में प्रमुख मार्गों से लेकर सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइजेश का कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। मांग बढ़ने के बाद शहर में दो टीमें और बढ़ा दी गईं जिसके बाद 34 टीमों ने सैनिटाइजेशन का कार्य किया।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कोरोना से बचाव को लेकर पालिका द्वारा अभियान जारी है।
गुरुवार तक शहर में 32 टीमें छिड़काव कर रहीं थीं। शुक्रवार को दो अतिरिक्त टीमें और लगाई गईं हैं। इस दिन 34 टीमों ने सैनिटाइजेशन का कार्य शहर में किया।
विज्ञापन

टीमों के द्वारा जिला चिकित्सालय, महिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, सिनेमा रोड, सोल्जर बोर्ड चौराहा आदि स्थलों पर सैनिटाइजेशन कराया गया। इसके अलावा आठ ठिलिया मशीनों द्वारा शहर की गलियों में सैनिटाइजेशन का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें