फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा

विज्ञापन
नेहा की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-पिहानी मार्ग पर गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संतरहा निवासी अर्जुनलाल की पुत्री नेहा उर्फ अर्चना (12) कस्बे के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। शनिवार को वह साइकिल से स्कूल से घर जा रही थी। स्कूल से कुछ दूर ट्रैक्टर-ट्राली ने नेहा को रौंद दिया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। मृतका पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर मृतका के पिता अर्जुन और मां संगीता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को संभाला और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अर्जुन की तहरीर पर ट्रैक्टर के पंजीकरण संख्या के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें