फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक ही परिवार के आठ घायल

Wed, 26 Feb 2025 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिल्हौर कटरा मार्ग पर नया गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरपालपुर / सांडी। कटरा बिल्हौर मार्ग पर नयागांव के पास जेसीबी ने मुंडन की दावत खाने जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। घटना में ट्राली सवार एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। घायलों काे सामुदाायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया। यहां से तीन घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव निवासी सुधीर (40) के बहनोई चंद्र प्रकाश पांडेय रौरा गांव में रहते हैं। चंद्र प्रकाश पांडेय के बच्चे के मुंडन की दावत बुधवार शाम थी। इसमें शामिल होने के लिए सुधीर अपनी पत्नी आरती (38) पुत्री भावना (15), पुत्र सनी, भाई की पत्नी पूजा (27) भतीजी महिमा (14), भतीजा ओम (10) और सचिन (14) के साथ ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे। कटरा बिल्हौर मार्ग पर नया गांव के पास सांडी की तरफ से आ रही जेसीबी ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इसके कारण ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली में सवार सभी लोग घायल हुए हैं। घायलों में आरती, भावना आौर सचिन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें