फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुलिया की रेलिंग तोड़ खंती में पलटी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली

विज्ञापन
फोटो-9-घटनास्​थल पर पड़ी ट्रैक्टर ट्राली और मौजूद युवक। संवाद
विज्ञापन
हरियावां। हरदोई पिहानी मार्ग पर रविवार आधीरात को गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे खंती में पलट गई। घटना में ट्रैक्टर चालक और किसान मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

इन दिनों हरियावां चीनी मिल में पेराई सत्र चल रहा है। किसान ट्रैक्टर ट्राॅली से गन्ना लेकर मिल पहुंच रहे हैं। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिहौना निवासी सतीश अपना ट्रैक्टर चलाते हैं। वह गांव निवासी किसान रामपूरन के साथ गन्ना लेकर हरियावां चीनी मिल रविवार रात जा रहे थे। उतरा तिराहा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़कर सड़क किनारे दस फीट गहरी खंती में जा गिरा। खंती में पानी भरा था। घटना में सतीश और रामपूरन मामूली रूप से चोटिल हो गए। किसी तरह बाहर निकले दोनों ने परिजनों को सूचना दी। इसी बीच पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने क्रेन से ट्रैक्टर ट्राली बाहर निकलवाई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर खाई में गिरी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें