फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गोपी के पास कार ने पीछे से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राॅली में टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर चालक और कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक को लखीमपुर की पसिगवां सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार सवार चार लोयों को इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाया गया है। हादसा बृहस्पतिवार की आधी रात के बाद घने कोहरे के कारण हुआ।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के डर्रा गांव निवासी अशोक कुमार (35) ट्रैक्टर चालक थे। पत्नी रीना के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात पति अशोक ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लाद कर लखीमपुर खीरी की अजबापुर चीनी मिल जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गोपी गांव के पास कार ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इसमें अशोक उछल कर सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। कार में बैठे चार अन्य लोग भी घायल हो गए। अशोक को एंबुलेंस से पसिगवां सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार चालक चारों घायलों को दूसरे वाहन से शाहजहांपुर लेकर चला गया। मौके से पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की ओर से शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें