फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदा लगा कर भट्ठा मजदूर ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मानपुर में मजदूर ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना बृहस्पतिवार रात की है। परिजन मौत की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के भैंसरी गांव निवासी मुनेंद्र (30) भट्ठे पर ईंट की पथाई करता था। इन दिनों वह बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मानपुर में एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था। उनका परिवार में भैंसरी गांव में ही रहता है। पत्नी संगीता के मुताबिक, बीते मंगलवार को वह गांव आए थे। राशन समेत अन्य सामान देकर वह बुधवार को वापस भट्ठे पर चले गए थे। बृहस्पतिवार रात ईंट भट्ठे की के पास मुनेंद्र का शव मफलर के फंदे से पेड़ से लटका मिला। वहां से गुजर रहे साथी मजदूरों ने मुनेंद्र को पहचाना। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें