फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। शाहजहांपुर की रौजा मंडी जा रहे मानपुर गांव निवासी चालक की ट्रैक्टर ट्राली में शाहजहांपुर के सेहरामऊ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया और ड्राइवर उसके नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शाहजहांपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी राममित्र (50) शनिवार की अल सुबह गांव निवासी टिल्लू के ट्रैक्टर ट्राली से उसका गेहूं लेकर शाहजहांपुर की रौजा मंडी जा रहा था। रास्ते में हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और ट्रैक्टर पलट गया। राममित्र उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस से घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया कि राममित्र विवाहित था। उसकी पांच बेटियां हैं। वह गांव के ही टिल्लू का ट्रैक्टर चलाता था। परिजनों के पहुंचने के बाद शाहजहांपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें