फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रक की टक्कर से टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात कछौना कोतवाली क्षेत्र में गलत दिशा से डिवाइडर पार कर रहे ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर सवार बुजुर्ग की माैत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी जय जयराम (60) खेती करने के साथ ही लकड़ी कटान की ठेकेदारी करते थे। सोमवार रात एक जगह से लकड़ी कटाने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से भीरीघाट गांव के पास धर्मकांटे पर उतारने गए थे। ट्रैक्टर बघौली थाना क्षेत्र के पुरवा निवासी सोनू मौर्य (30) चला रहा था। आधीरात के बाद लकड़ी धर्मकांटे से उतारकर गलत दिशा से डिवाइडर पार करने के दौरान हरदोई की तरफ से आ रहे चीनी लदे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया और ट्रक पलट गया।
घटना में जय जयराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू मौर्य घायल हो गया। ट्रक चालक मौके से भाग निकला। इसी दौरान संडीला से वापस हरदोई जा रहे पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल ट्रैक्टर चालक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें