फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तेंदुआ की लोकेशन नहीं हो पा रही ट्रेस, खेतों में कांबिंग जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। अंबारी गांव में तेंदुआ की सही लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई है। पिहानी, हरदोई और मोहम्मदी की टीमों ने अंबारी और आसपास के खेतों में कांबिंग जारी है। तेंदुआ की लोकेशन न मिल पाने से पिंजरा नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पिहानी रेंज अधिकारी नीलम मौर्या ने बताया कि स्पष्ट लोकेशन मिले तो पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाए। पिहानी रेंज पर पिंजरा मौजूद है। बुधवार की कांबिंग में जो पग चिह्न मिले हैं, उनसे ऐसा लगता है कि वह खीरी की मोहम्मदी और हरदोई की पिहानी रेंज क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा है। खेतों में गन्ना की फसल के कारण तलाशने में दिक्कतें आ रही हैं। टीम ने आसपास के गांव वालों को सचेत किया है कि मवेशियों को खुले में न बांधें। रात में आग आदि जलाएं। कहीं तेंदुआ दिखे तो उसे छेड़ें नहीं बल्कि वन विभाग को तत्काल सूचना दें। एक टीम रुककर लगातार नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें