फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीएम डैशबोर्ड में हरदोई मंडल में अव्वल, प्रदेश में 5वें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सीएम डैशबोर्ड की बृहस्पतिवार को शासन ने रैंक जारी कर दी। राजस्व कार्यों में हरदोई को प्रदेश में 5वां और मंडल में पहला स्थान मिला है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि प्रशासनिक टीम के प्रयासों का परिणाम है। बताया कि राजस्व वादों का तेजी से निस्तारण किए जाने और विभिन्न योजनाओं में कार्ययोजना बनाकर काम किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में हरदोई मंडल में अव्वल रहा है और प्रदेश में 7वां स्थान मिला है। बताया कि नई शिकायत निस्तारण की व्यवस्था से शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। आमजन का संतुष्टि का फीडबैक भी बढ़ा है। बताया कि निस्तारित शिकायतों में पांच शिकायतों की निस्तारण आख्या वह स्वयं पढ़ते हैं। शिकायतकर्ता से फोन पर संतुष्टि और असंतुष्टि की जानकारी लेते हैं। बताया कि शिकायतों के निस्तारण और योजना-कार्यक्रमों के संचालन में लापरवाही पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें