विनायक समिति के तत्वावधान में होने वाले 16वें गणेश
उत्सव के तहत बेस्ट डांसर व बेस्ट सिंगर की खोज में निर्णायक मंडल जुट गया
है। आडिशन शुरू हो चुका है, तो निर्णायक मंडल सदस्यों का कहना है कि चयनित
प्रतिभागियों को ही नृत्य और गायन प्रतियोगिता में हुनर दिखाने का मौका
दिया जा सकेगा।
समिति संस्थापक सोमेंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री अपूर्व
माहेश्वरी ने बताया कि विनायक अवार्ड को प्राप्त करने के लिए जिले से ही
नहीं, बल्कि बाहरी जिलों की प्रतिभाओं ने भी भाग लिया है। कानपुर के प्रवीण
सिंह ने भी आडिशन दिया है। गायन प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों ने भजन
गाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
शनिवार व रविवार को गायन और नृत्य
प्रतियोगिता का आडिशन हुआ, जिसमें मनोज अग्रवाल, अमित शुक्ला, सुनील
त्रिवेदी, स्मृति मिश्रा ने गायन एवं नृत्य में मनोज पांडेय, रज्जन मिश्रा,
परितोष अवस्थी ने निर्णय लिया। शनिवार को गायन में 58 और नृत्य में 63 और
रविवार को गायन में 88 एवं नृत्य में 104 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
जिसमें से बेहतरीन प्रदर्शन पर गायन में 47 एवं नृत्य में 82 प्रतिभागियों
का चयन हुआ। चयनित प्रतिभागी ही अवार्ड के प्रथम चरण में 22 अगस्त को
गायन और 23 अगस्त को नृत्य की प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। समिति
व्यवस्थापक राजकुमार अग्रवाल, राजीव गुप्ता, चेतना शुक्ला, देवेंद्र गुप्ता
ने जानकारी दी कि प्रथम चरण के चयनित प्रतिभागी ही द्वितीय चरण में
जाएंगे, फिर फाइनल राउंड उत्सव में टाप 10 प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे।
महामंत्री अपूर्व ने बताया कि प्रथम और द्वितीय चरण व फाइनल राउंड में
निर्णायक मंडल समिति द्वारा प्रमुख संगीत संस्थानों से बुलाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 16वें उत्सव में कलश सज्जा, फैंसी ड्रेस, सुलेख, हिंदी,
अंग्रेजी, मेहंदी, व्यावसायिक, अव्यावसायिक, क्राफ्ट वर्क प्रतियोगिता आदि
होंगी।