फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से छई छपा छई

Mon, 17 Aug 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से बढ़ी उमस से लोगों को रविवार की भोर हुई झमाझमबारिश ने निजात दिलाई। सीजन की दूसरी बार हुई तेज बारिश ने जहां शहर को सुबह सबेरे तक पानी से लबालब कर दिया, वहीं पारे को भी चार से पांच डिग्री तक लुढ़कने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि 119 मिमी बारिश के रूप में किसानों को वरदान प्राप्त हुआ है, तो वहीं अब और आगे बारिश की संभावनाएं भी नजर आई हैं। पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश की राह ताक रहे लोगों को रविवार की सुबह आए बादलों ने निराश नहीं किया। काले बादलों ने जब बरसना शुरू किया तो रुकने का नाम ही नहीं लिया।

पिछले काफी समय के बाद लोगों को बारिश नसीब हुई। तेज हुई बारिश ने लोगों को खूब राहत दी। पारा भी इस बारिश से चार डिग्री लुढ़क कर नीचे आ गया। बारिश के बाद पारा 31 डिग्री रिकार्ड किया गया जो 24 घंटे पूर्व ही 35 डिग्री रिकार्ड किया गया था। उधर, शहर की कुछ सड़कें इस कुछ देर की बारिश को भी बर्दाश्त नहीं कर पाई, जिसके बाद पहले गली भरी और उसके बाद शहर के मुख्य मार्ग पानी में डूबते दिखे।
विज्ञापन


नुमाइश चौराहे पर भी जलभराव से फुटपाथ और चौराहा एक जैसा ही हो गया। फुटपाथ पर लगी दुकानें जहां तालाब में लगी दिख रही थी, वहीं उनके पास तक जाने को इक्का दुक्का ग्राहकों को काफी जतन करने पड़ रहे थे। इसके अलावा कलक्ट्रेट में पंचायत कार्यालय के समक्ष वकीलों के तख्त भी पानी से सराबोर नजर आए।

उधर, मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि रविवार की सुबह को 119 मिमी बारिश हुई है। अब तक सीजन की सबसे ज्यादा बारिश जो रिकार्ड रही है वह 200 मिमी रिकार्ड की गई थी। यह बारिश 119 मिमी रिकार्ड की गई, जो सीजन की दूसरी अच्छी बारिश है। इससे किसानों को काफी हद तक सिंचाई में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बारिश के बाद तापमान अधिकतम 31 और न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। कहा कि इस बारिश के बाद अनुमान लगाया जा सकता है कि जल्द ही और बारिश होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें