फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बरान और टपुआपुर को बाढ़ से बचाने के लिए 4.74 करोड़ रुपये से बनेगा तटबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कटरी के गांवों में रह ने वाले बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। बरान और टपुआपुर गांव में रामगंगा नदी का कटान रोकने के लिए तटबंध बनाया जाएगा। 4.74 करोड़ रुपये की लागत से 887 मीटर तटबंध का निर्माण होगा। क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने रविवार शाम बरान में उक्त परियोजना का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

कटरी के इलाके से होकर गुजरने वाली रामगंगा नदी पहाड़ों पर होने वाली बारिश और फिर बांधों से पानी छूटने पर जमकर उत्पात मचाती है। बाढ़ आ जाने पर बड़ी संख्या में खेत कट जाते हैं और फसल बर्बाद हो जाती हैं। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में लोगों के मकान भी नदी में कट जाते हैं। पिछले कुछ वर्ष से बाढ़ से होने वाले कटान को रोकने की दिशा में कार्य हो रहा है।
क्षेत्रीय ग्रामीण बरान और टपुआपुर में तटबंध बनाने की मांग कर रहे थे। इस पर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने शासन में प्रस्ताव भिजवाकर इसके लिए व्यक्तिगत प्रयास भी किए थे। इसके बाद जलशक्ति मंत्रालय ने तटबंध बनाने के लिए 4,74,56,000 रुपये स्वीकृत किए हैं। रविवार को उक्त कार्य का भूमि पूजन करते हुए विधायक ने कहा कि बाढ़ आने से पहले ही उक्त कार्य पूरा करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि तटबंध बन जाने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ होगा। भूमि पूजन के दौरान डॉ. रजनीश त्रिपाठी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय चौधरी, अवर अभियंता रिषीराज, गजेंद्र सिंह, अजय यादव धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें