फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गरीबी मुक्त गांव बनाने के लिए अति निर्धन परिवारों का जीवन उन्नयन किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गरीबी एक अभिशाप है जिसे समाप्त किए जाने के लिए सरकारी प्रयास जारी हैं। गरीबी मुक्त गांव बनाने के लिए अति निर्धन परिवारों का जीवन उन्नयन किए जाने के लिए काम किया जा रहा है। गरीबी मुक्त गांव बनाने के लिए योजनाओं और कार्यक्रमों से वंचित जरूरतमंद 10 अति निर्धन परिवारों को चिह्नित किया गया है। पात्रता में आने पर उन परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन


विकास खंड मल्लावां की ग्राम पंचायत बांसा को मॉडल के तौर पर चयनित किया गया है। पंचायतीराज विभाग ने बांसा को अन्य जनपदों के पंचायत प्रतिनिधियों के एक्सपोजर विजिट के लिए भी चुना है। बांसा गांव में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय अन्न योजना से जुड़े 937 परिवार हैं। उन कार्डों में 3,565 यूनिट शामिल हैं। इसमें 193 परिवार अंत्योदय अन्न योजना के राशनकार्ड धारक हैं उन परिवारों में 426 सदस्य हैं।
अति निर्धन परिवारों को चिह्नित कर उन्हें शौचालय, आवास, वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांग पेंशन, स्वरोजगार की स्थापना और महिलाओं को समूह से जोड़ने के लिए सर्वे में चिह्नित किया गया। उन सभी परिवारों के सदस्यों को लाभान्वित किए जाने के लिए सर्वे के अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन

-
यह काम और कराए जाने की जरूरत
बांसा ग्राम पंचायत में बांसा गांव से लल्लाखेड़ा से मांझगांव जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है। प्रधान संपूर्णानंद पूनम के मुताबिक, करीब 1,300 मीटर लंबाई में सड़क बनवाए जाने के लिए 1,09,00,000 रुपये कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। संविलियन विद्यालय की चारदीवारी को बनवाया जाना है।
-
इन कारणों से ग्राम पंचायत बांसा को मॉडल के तौर पर चुना गया
मल्लावां की ग्राम पंचायत बांसा में करीब 25,00,000 रुपये से बरात घर, करीब 8,00,000 रुपये से मॉडल शाप और जनसुविधा केंद्र बनवाया गया है। 3,50,000 रुपये से ओपन जिम की स्थापना कराई गई है। 4,00,000 रुपये से तेरहवीं स्थल बनवाया गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए गांव के मुख्य मार्गों पर पौधरोपण कराया जा रहा है। 4,17,00,000 रुपये कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय निर्माणाधीन है। वहीं, जल संरक्षण के लिए घरों और सार्वजनिक स्थलों से निकलने वाले पानी को साफ करते हुए एक तालाब में संग्रहीत किए जाने का काम कराया गया है। गांव में कराए गए कामों के दृष्टिगत स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में मुख्य सचिव मनोज सिंह, साल-2022 में मिशन कायाकल्प में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने अवार्ड दिए थे। साल-2023 और साल-2025 में सीएम अवार्ड से प्रधान संपूर्णानंद पूनम को सम्मानित किया गया। 2022-23 में प्रधानमंत्री की मन की बात में बांसा के काम शामिल रहे थे। उसी पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने सम्मानित किया था।
-
स्वच्छ सर्वेक्षण, प्रधानमंत्री के मन की बात और उप राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री अवार्ड से प्रधान सम्मानित हो चुके हैं। गांव में काम भी बहुत और जनोपयोगी कराए गए हैं। उसी के दृष्टिगत एक्सपोजर विजिट के लिए चयनित किया गया है ताकि दूसरे पंचायत प्रतिनिधि वहां के काम देखकर अपनी ग्राम पंचायतों को भी मॉडल रूप में विकसित करें। गरीबी मुक्त गांव बनाने के लिए विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों में जरूरतमंदों को लाभान्वित किए जाने के लिए कार्ययोजना बनवाई गई है। -विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें