फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश फार्म पाने को छात्रों की उमड़ी भीड़

Thu, 25 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएसएन पीजी कालेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विद्यार्थियों की भीड़ महाविद्यालय में बढ़ने लगी है। विद्यार्थी प्रवेश फार्म लेने व जमा करने को जुट रहे हैं।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि सीएसएन महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के 660 सीटे निर्धारित है। विद्यालय में आठ जून से प्रवेश फार्मों का वितरण शुरू किया गया था। विद्यालय में एमए प्रथम वर्ष में अर्थशास्त्र, भूगोल, हिंदी, राजनीति विज्ञान, संस्कृत और समाज शास्त्र में 60 -60 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है।

इसके लिए प्रतिदिन महाविद्यालयों में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ने लगी है। विद्यार्थी प्रवेश पाने के फार्म जमा कर रहे हैं। विद्यालय में वरीयता सूची के आधार प्रवेश दिया जाएगा। गुुरुवार को भी महाविद्यालय में विद्यार्थियों की भीड़ एकत्रित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें