फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमियों पर धोएंगे नौकरी से हाथ

Thu, 25 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन की जिले में प्रगति को लेकर गुरुवार को एक समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने गांव गोद लिए अफसरों को गांवों में नियमित रूप से जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा ग्रोथ चार्ट न भरपाने की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की और सभी कार्यकत्रियों की परीक्षा कराने के निर्देश दिए और ग्रोथ चार्ट न भरने पर सेवा समाप्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


सुरसा में प्री-कास्ट शौचालय न बनाने पर पंचायत उद्योग सुरसा को ब्लैक लिस्ट भी कर दिया। विकास भवन में आयोजित बैठक में डीएम रमेश मिश्र ने कहा कि ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवसों का आयोजन निर्धारित तिथियों में किया जाए। जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी अवश्य पहुंचे।

गांव गोद लिए अधिकारी अपने पास एएनएम, आशा का मोबाइल नंबर, वीएचएनडी का नियमित आयोजन व पुष्टाहार का नियमित वितरण कराएं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा ग्रोथ चार्ट न भर पाने की स्थिति पर सभी सीडीपीओ को कार्यकत्रियों की परीक्षा कराने और इसके बाद भी ग्रोथ चार्ट न भर पाने पर सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएमओ डा. वीके गुप्ता को निर्देश दिए कि सीएचसी संडीला व बिलग्राम में पोषण पुनर्वास केंद्र की स्थापना के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र भेजा जाए। विकास खंड बावन, अहिरोरी, हरियावां, सुरसा के अंतर्गत कुछ ग्रामों में स्वास्थ्य पोषण दिवस में हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर आदि की जांच एएनएम द्वारा न करने पर संबंधित सीएचसी व पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

डीपीआरओ भास्कर दत्त पांडेय से कहा कि डीएम और सीडीओ द्वारा गोद लिए गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर प्री-कास्ट शौचालय का निर्माण कराया जाए और स्वच्छता संबंधी नारे लिखवाए जाएं। डीएम ग्राम बर्राडाल सिंह में आंगनबाड़ी केंद्र पर प्री-कास्ट शौचालय निर्माण को पंचायत उद्योग सुरसा द्वारा तीन माह पूर्व धनराशि लेने के बाद भी काम न कराने पर नाराजगी व्यक्त की।

जिस पर डीपीआरओ ने पंचायत उद्योग सुरसा को ब्लैक लिस्ट कर दिया। हैंडपंप रिबोरिंग में मात्र 30 फिट पाइप डालने पर डीएम ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश एक्सईएन जल निगम को दिए। बैठक में सीडीओ विजय गुप्ता, परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार, डीसी एनआरएलएम राजेश त्रिपाठी, डीपीओ प्रकाश कुमार व जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें