फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बारिश से बचाव के लिए गन्ना की पौध को आपस में बांध दें

Sat, 09 Aug 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बारिश और बाढ़ में गन्ना की फसल प्रभावित होती है। भूमि में नमी के कारण गन्ना की फसल पलट जाती है, जिससे गन्ना टेढ़ा-मेढ़ा हो जाता है। गन्ना की पौध में आंखों में फुटाव हो जाता है। जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। गन्ना की फसल को बारिश और बाढ़ से बचाव के लिए किसान पौधाें को आपस में बांध दें।
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के साथ ही चल रही हवा से गन्ना की फसल प्रभावित हो रही है। कुछ स्थानों पर गन्ना की पौधा गिर गई है। गन्ना का पौधा गिरने से उपज में 10.16 से 38.71 प्रतिशत तक वजन में कमी की आशंका रहती है। टेढ़ा-मेढ़ा होने से गन्ना आपूर्ति के समय किसानों को परेशानी होती है।
गन्ना गिरने के कारण पत्तियों का प्रकाश से सीधा संपर्क कट जाता है। गन्ना किसानों को सलाह है कि गन्ना गिरने के 24 से 48 घंटा के अंदर उसे सीधा करके आपस में अवश्य बांध दें। जिससे उपज पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

गन्ना के खेतों में पानी न भरने दें। बताया कि किसानों को तकनीकी सहायता के लिए जनपद स्तर पर विभागीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका मोबाइल नंबर-9151810616 है। चीनी मिल रूपापुर-8756399704, चीनी मिल लोनी-05853, 350001, चीनी मिल हरियावॉ-8756331479 और चीनी मिल बघौली-9076972122 नंबर पर फोन कर किसान तकनीकी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें