-मारपीट की पूरी घटना सीसीसीटी में कैद
-पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सेमरा चौराहा पर कपड़े की दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ सात लोगों ने मारपीट की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पीड़ित की तहरीर पर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सुरसा थाना क्षेत्र के कमरौली निवासी वैभव दीक्षित की सेमरा चौराहा पर गौरी गारमेंट्स के नाम से दुकान है। वैभव ने तहरीर के माध्यम से बताया कि शुक्रवार की दोपहर उनके दुकान के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर सांडी थाना क्षेत्र के सुगवां निवासी सगे भाई आकाश, विकास व ऋषिकांत, अशोक, शिवा, सुशील, व लाला ने गाली गलौज व मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उनकी दुकान में घुसकर उनको मारापीटा।
आसपास के लोग आने से आरोपी जाने से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो वायरल हो गया। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।