फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में युवक को कुएं में दिया धक्का,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के मगियावां गांव में शनिवार देर रात नाली के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में दंपती ने मारपीट कर युवक को कुएं में धक्का दे दिया। इसमें युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मगियावां निवासी बड़ेभैया (33) मजदूर था। उसके घर के सामने पड़ोसी छोटे की नाली निकली है। नाली का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इस बात को लेकर शनिवार को छोटे की पत्नी पुष्पा से बडेेे़भैया की कहासुनी हो गई थी। देर रात वह घर के सामने स्थित कुएं के पास आग ताप रहा था। इसी दौरान छोटे व उसकी पत्नी ने उस पर हमला कर दिया।
आरोप है कि दोनों ने उसे कुएं में धक्का दे दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बड़े भैया को कुएं से निकलवाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई महिपाल ने छोटे, पुष्पा व गांव की ईश्वरी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें