फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लाइन की मरम्मत के कारण साढ़े तीन घंटे बंद रहे तीन उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में शुक्रवार को लाइन मरम्मत के कारण तीन विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति साढ़े तीन घंटे बंद रही। इसके अलावा लोकल फॉल्ट के कारण अन्य उपकेंद्र के क्षेत्र में भी रुक-रुक कर बिजली गुल होती रही जिससे आधे से ज्यादा शहर के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

132 केवीए मन्नापुरवा उपकेंद्र से 33 केवीए सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र तक नई लाइन बन रही है। शुक्रवार को नई लाइन पर कार्यदायी संस्था की ओर से शेष कार्य पूरा कराया गया। इस कारण दोपहर एक से शाम साढ़े चार बजे तक 33 केवीए उपकेंद्र सांडी रोड शहर, ग्रामीण और गुरगुज्जा उपकेंद्र बंद रहे। इससे इन उपकेंद्रों से जुड़े 16 हजार बिजली उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान हुए।
वहीं विद्युत उपकेंद्र कोयल बाग से जुड़े कचहरी रोड फीडर से जुड़े बीएसए कार्यालय के निकट रखा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे कचहरी रोड फीडर शाम चार से छह बजे तक बंद रहा। इससे दो हजार उपभोक्ता प्रभावित रहे। वहीं 33 केवीए मन्नापुरवा उपकेंद्र से जुड़े टाउन प्रथम फीडर का मंगोलापुर के पास तार टूट गया। इससे सुबह दो घंटे बिजली बाधित रही। इसके बाद शाम चार बजे फिर बिजली गुल हो गई जो डेढ़ घंटे बाद शुरू हुई।
विज्ञापन

उपकेंद्र का टाउन द्वितीय फीडर भी दोपहर 11 से पौने सात बजे तक प्रभावित रहा। बीच-बीच में 15 से बीस मिनट बिजली आई और फिर गुल हो गई। इससे पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। वहीं एआरटीओ उपकेंद्र का खदरा फीडर भी शाम को दो घंटे बंद रहा। उपखंड अधिकारी प्रेम राज ने बताया कि बिजली लाइन पर काम होने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। उसे काम होने के बाद शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें