फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नाती के मुंडन की दावत में गए नाना का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
फोटो- 30- राजेश कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। बीते सोमवार को नाती के मुंडन की दावत में गए किसान का शव शुक्रवार सुबह टड़ियावां थाना क्षेत्र के चकतहा गांव में तालाब में उतराता मिला। सोमवार रात दावत के बाद किसान वापस घर नहीं पहुंचा था। परिजन ने शराब के नशे में तालाब में गिरने और डूब जाने से मौत होने की आशंका जताई।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बरगदिया निवासी राजेश कुमार (45) खेती करते थे। भाई विपिन ने बताया कि राजेश की बेटी रुचि का घर देहात कोतवाली क्षेत्र के पड़वा डीह में है। रुचि की बेटी के मुंडन के मौके पर सोमवार को दावत थी। दावत में शामिल होने के लिए राजेश पड़वा डीह गए थे। इसके बाद वह अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा था। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इस बीच शुक्रवार सुबह चकतहा के बाहर तालाब में शव उतराता मिलने की जानकारी मिली।
जानकारी पर विपिन और रुचि मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान कर ली। परिजन का कहना है कि राजेश कभी-कभी शराब पी लेते थे। आशंका जताई कि शराब के नशे में तालाब में गिरकर डूब जाने से उनकी मौत हुई है। परिवार में पत्नी पुष्पा और चार बेटियां हैं। प्रभारी निरीक्षक इतिख्यार हुसैन ने बताया कि पड़वा डीह और शव मिलने के स्थान में लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी है। प्राथमिक जांच में तालाब में डूबकर मौत होने की बात पता चली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें