फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुपट्टे के फंदे से छात्रा ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। चीनी मिल कालोनी में कक्षा नौ की छात्रा ने दुपट्टे के फंदे से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

जौनपुर निवासी विजय भारद्वाज हरियावां चीनी मिल में वायरल फिटर विभाग में कर्मचारी हैं। वह अपने परिवार के साथ चीनी मिल कालोनी में ही रहते हैं। उनकी पुत्री पलक उर्फ भावना (16) हरदोई के महर्षि विद्या मंदिर में कक्षा नौ की छात्रा थी। मंगलवार सुबह पलक स्कूल जाने के लिए कालोनी से निकली थी, लेकिन बस छूट जाने के कारण वापस घर आ गई। इसी बीच पलक की मां छत पर गेहूं सुखाने के लिए डालने चली गईं। वापस आने पर देखा तो कमरे में पलक का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा है।
जीवित होने की उम्मीद में फौरन ही शव फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पलक तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। घटना की जानकारी पर हरियावां के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें