फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वनरोज से टकराकर दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के जुगापुरवा निवासी अमित (24) की ससुराल मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के जरेला गांव में है। रविवार की देर शाम वह बाइक से जरेला से जुगापुरवा आ रहे थे। उनके साथ पत्नी रीमा (20) और सलहज आरती (23) भी थीं। इस दौरान उन्नाव-कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के लमकन गांव के पास उनकी बाइक वनरोज से टकरा गई। इसमें बाइक समेत तीनों सड़क पर गिर गए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस से हरपालपुर सीएचसी पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अमित हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन

युवक पर छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज
हरपालपुर। सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि शनिवार सुबह 10:30 बजे उनकी पत्नी बाजार जा रहीं थीं। इस दौरान रास्ते में आरोपी ऋषभ ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद वह घर वापस आ गईं। पत्नी ने उनको पूरी बात बताई। सांडी के प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया कि महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें