फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सेल्समैन से हुई लूट में 25 हजार के इनामी समेत तीन और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देसी शराब के ठेके के सेल्समैन से देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने 7500 रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों में से एक 25 हजार रुपये का इनामी भी है। इस मामले में पुलिस पहले भी तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें से दो मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हुए थे।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के इटौली निवासी राहुल कुमार सिंह मंगलीपुरवा फाटक के पास स्थित देसी शराब के ठेके का सेल्समैन है। बीती 17 अक्तूबर की रात वह ठेका बंद कर घर जा रहा था। आशा गांव में ईंट भट्ठे के पास पिकअप सवार छह लोग वहां आए थे। उससे एक लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए थे। इस घटना में पुलिस तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरीपुरग्रंट निवासी अभितेश उर्फ अभय राज, जनकपुर निवासी पंकज उर्फ भुल्लन और अंफुल उर्फ सुमित को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7500 रुपये बरामद हुए हैं। इनमें से अभयराज उर्फ अभितेश 25 हजार रुपये का इनामी है।
विज्ञापन

इस मामले में 23 अक्तूबर को पुलिस ने टिकरा निवासी लवकुमार को 8500 रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। 24 अक्तूबर को मुठभेड़ के बाद जनकपुर निवासी मेवाराम और हरीपुरग्रंट निवासी अभिषेक को भी गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों के कब्जे से 14 हजार रुपये, चाबी का गुच्छा, दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें