घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बोलेरो
- फोटो : amarujala
टड़ियावां (हरदोई)। टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरदोई-सीतापुर रोड पर सिकरोहरी चौराहा के पास रविवार क ो बेकाबू बोलेरो बबूल के पेेड़ से टकरा गई। बोलेरो सवार बुआ भतीजा समेत तीन की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व एसओ ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे का शिकार हुए लोग सीतापुर के हैं। वे शहर कोतवाली के चिंतालपुर में लड़की की गोदभराई कर घर लौट रहे थे।
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के बेलहारी निवासी रामस्वरूप ने बेटे तेजपाल की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के चिंतालपुरवा में तय की थी। रविवार को गोदभराई थी। बोलेरो से तेजपाल के बडे़ भाई जगदीश (30), पत्नी आरती (28), बेटा कमल (7), दोनों बहनें सुनीता (21) पत्नी राके श, संतारा (35) पत्नी रघुनाथ और गांव निवासी ओम प्रकाश (20) पुत्र कल्लू, सुशील (26) पुत्र परसादी, पप्पू (18) पुत्र राम सिंह आए थे। गोदभराई की रस्म होने के बाद शाम करीब पांच बजे घर लौट रहे थे।
हरदोई-सीतापुर रोड पर सिकरोहरी चौराहा के पास बेकाबू होकर बोलेरो पेड़ से टकरा गई। जबरदस्त टक्कर में बोलेरो का बाएं साइड हिस्सा पूरी तरह दब गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई। वह गाड़ी छोड़कर भाग गया। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर गाड़ी में फं से लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर एसडीएम सदर आशीष कुमार सिंह, एसओ भानुप्रताप पहुंचे।
गंभीर रूप से घायल संतारा और कमल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को एंबुलेंस व मैजिक से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान सुशील ने भी दम तोड़ दिया। घायल जगदीश व पप्पू को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एसओ ने बताया कि परिजनों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।