कुदवल गांव के पास नहर में मिले शव को देखने को लगी भीड़।
- फोटो : amarujala
सुरसा। थाना क्षेत्र के तुंदवल गांव के पास शारदा नहर में शुक्रवार को महिला की लाश मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची और पहचान का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटवाए। महिला की पहचान के लिए शव मोर्च्युरी में रखवाया गया है।
सुरसा थाना क्षेत्र से शारदा नहर निकली है। शुक्र्रवार सुबह करीब 9 बजे तुंदवल पुल के पास ग्रामीणों ने नहर में महिला (38) का शव पानी में देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ ओपी तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाश को बाहर निकलवाया।
महिला का शव मिलने की जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया। उसने लाल रंग की साड़ी, लाल रंग का पेटीकोट, नीला ब्लाउज पहना है। एसओ की सूचना पर फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल की।
एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि चर्चा थी कि मझिला पुल के पास से दुकानदारों ने महिला को नहर में कूदते देखा था। बताया कि पड़ताल के दौरान दुकानदारों ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।