फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छात्र समेत तीन की मौत

Wed, 27 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
टूटी साइकिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सांडी थाना क्षेत्र के गांव सैतियापुर निवासी सुबोध कुमार (40) पुत्र बाबूराम किसी कार्य से लोनार गए थे। मंगलवार की रात पैदल लौट रहे थे, लोनार थाना क्षेत्र के सैतियापुर-जगदीशपुर मार्ग पर गांव सहोरा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, अतरौली थाना क्षेत्र के गांव बरगढ़ी निवासी सूरज (14) पुत्र राजेश गांव के स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार की शाम वह किसी कार्य से पड़ोस के गांव सरबल साइकिल से जा रहा था। रास्ते में बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया।

पाली थाना क्षेत्र के गांव गुजीदेई निवासी रामवीर (35) बुधवार को मजदूरी कर साइकिल से पाली आ रहा था। पाली-शाहाबाद मार्ग स्थित नगर के बैरियर चौराहे पर पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रामवीर की मौके पर मौत हो गई। मौका पाकर चालक बोलेरो लेकर रुपापुर की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें