फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बच्ची समेत तीन की मौत, 18 घायल

Tue, 01 Dec 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वही सिपाही सहित 18 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सवाजयपुर से सवारी लेकर आ रहा टेंपो ग्राम सिरदार झाला के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टेंपो चालक प्रमोद कुमार (32) पुत्र राजवीर निवासी सुर्जीपुर दुर्जना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उस पर सवार सौम्या (9) पुत्र वरुण त्रिवेदी निवासी सतौथा हरपालपुर, वेद राम (25) पुत्र गिरवर निवासी शेखनपुर हरपालपुर, बृजेश शर्मा (20) पुत्र गंगा प्रसाद निवासी सढ़ियापुर बिलग्राम और दीपू शर्मा (22) पुत्र राकेश निवासी पकरी लोनार गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर,लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम बाजपुर नकटौरा के पास जाइलो व बोलेरो की टक्कर में घायल राम रतन (65) पुत्र  भारत निवासी गदनापुर हरपालपुर की इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। वह वर्तमान में बावन कस्बे में रह रहा था और साथियों के साथ अपने गांव में वोट डाल कर वापस आ रहा था।
विज्ञापन


उधर, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम भेदउना के पास अनियंत्रित होकर टेंपो पलटने से उस पर सवार बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मनसूरपुर निवासी महेश की पुत्री बेवी (5) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां पार्वती, पिता महेश सहित टैंपों पर सवार छह सवारियां घायल हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर, लोनार थाना क्षेत्र में नकटौरा पुलिया के पास बाइक से नील गाय टकरा गई इससे चुनाव ड्यूटी पर बाइक  से भरखनी जा रहे थाना सांडी के  सिपाही राहुल (25) पुत्र सोनवरी और वीरेेंद्र (35) पुत्र छत्रपाल घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर ,लोनार थाना क्षेत्र के बावन नहर के पास बाइक को बोलरों ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सांडी थाना के ग्राम पिण्डारी निवासी विवेक (20) पुत्र मनीराम, राहुल (20) पुत्र शिवराज, कौशल (18) पुत्र राम विलास गंभीर रुप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर राहुल को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वह लोग गांव से बावन रिश्तेदारी में जा रहे थे। इधर, बेनीगंज केातवाली क्षेत्र के मरेउरा निवासी पिंटू (16) पुत्र लालराम साइकिल से डीजल लेकर घर को बापस जा रहा था इसी दौरान सुल्तानपुरवा के निकट तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे वह पिंटू घायल हो गया। उधर, बघौली थाना क्षेत्र के नीभी निवासी कल्लू का पांच वर्षीय पुत्र बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रगति नगर निवासी हरिओम शास्त्री (25) पुत्र शिव शंकर सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें