फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, इक्कीस जख्मी

Mon, 23 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई। वहीं 21 लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लोनार क्षेत्र में रविवार की सुबह नेवाद मोड़ पर पिकप बेकाबू होकर खाई में जा गिरा। इससे चालक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त विक्रम (40) निवासी बुलंद शहर के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को मर्चरी में रखवा दिया और उसके परिजनों को सूचना दी। एसओ लोनार नीरज बालिया ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। चालक के नींद में होने से हादसा हो गया। वह गाजियाबाद से गाड़ी लेकर आ रहा था।

इधर, कछौना क्षेत्र में गौसगंज-संडीला मार्ग पर कहलैया के पास बाइक ने नन्हके (7) पुत्र छोटे लाल निवासी कहलइया को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार फानूस (28) पुत्र छुन्नू निवासी बाले कुइयां थाना बेनीगंज और मोहित (30) पुत्र अशोक निवासी प्रताप नगर घायल हो गए।
विज्ञापन


उनकी हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर, बघौली क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर बम्हानाखेड़ा के पास एक बोलेरो बेकाबू होकर पलट गई। इससे शहर कोतवाली के आजाद नगर निवासी श्याम बिहारी (20) पुत्र मनोज, मनोज (51) घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके अलावा गाड़ी पर सवार परीक्षा देने जा रहे छात्र ऋषभ (20), वैशाली (21), स्वाती (22), मानसी (20) व तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल लाया गया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के फर्दापुर निवासी बेचे लाल (50) पुत्र नत्था और उनकी पत्नी विटोली (47) गंभीर रूप से घायल हो गई।

इसके अलावा शहर क्षेत्र के नवीन मंडी के पास सुमन (26) पत्नी कल्लू सड़क हादसे में घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, संडीला क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक चालक सोनू (23) की डीसीएम की टक्कर लगने से मौत हो गई। मौका पाकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर, संडीला क्षेत्र में नवीन मंडी के पास टेंपो बेकाबू होकर पलट गया, जिससे जलील (50), लतीफ (40), खुशनुमा (30), हसन (60), अशमा बेगम (50), बदरूननिशा (45), बाबू अली (52) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें