फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद गैस एजेंसी पर लटका ताला

Sun, 22 Mar 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
वकील और गैस एजेंसी के क र्मचारियों के बीच शनिवार को हुई मारपीट को लेकर दूसरे दिन भी गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने एजेंसी का शटर बंद रखा, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। परेशान उपभोक्ता एसडीएम से मिलने गए, पर मुलाकात न हो सकी।
विज्ञापन


शनिवार को तहसील के वकील नवल किशोर त्रिपाठी शनिवार की दोपहर गैस सिलेंडर के न पहुंचने पर जानकारी करने गए थे। इसी बीच उनकी कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद एजेंसी वालों ने उनकी एजेंसी के अंदर खींचकर उनकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने किसी प्रकार उन्हें बचाकर बाहर निकाला।

उसके बाद से गैस एजेंसी के कर्मचारी एजेंसी का शटर बंद करके गायब हो गए। शनिवार को ही एजेंसी के कर्मचारियों व पीड़ित वकील नवल किशोर त्रिपाठी अपनी अपनी तहरीर कोतवाली में देकर आए हैं। कोतवाल डीपी सिंह ने आश्वासन दिया था कि मौके की जांच कराएंगे, उसके बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने अभी तक किसी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर, एजेंसी के कर्मचारियों ने रविवार को भी एजेंसी का शटर बंद रखा, जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसको लेकर पहले तो उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर हंगामा किया।
विज्ञापन


उसके बाद कई उपभोक्ता सिलेंडर सहित एसडीएम से मिलने गए, पर उनके न मिलने से उपभोक्ता अपने घर वापस लौट गए। शाम तक एजेंसी का शटर बंद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें